मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाने के कोइली भराव गांव में सोमवार की सुबह फंदे से लटका महिला का शव मिला। मृतका रक्षाबंधन की पत्नी माला देवी (20) थी। महिला के गले में फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। सरपंच नवल राय ने बताया कि महिला का मायका बोचहां थाने के शरबदीपुर में था। नवंबर 2025 में माला देवी की शादी हुई थी। पति वीडियोग्राफी का काम करता है। घटना के बाद से ससुराल के लोग फरार है। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर घर से निकल दिया। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। इस बीच पति ने विदाई करा कर माला को कोइली भराव ले आया। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि महिला का ...