महिला की संदिग्ध मौत में नाबालिग प्रेमी को अभिरक्षा में लिया
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके शव को जलाने के मामले में पुलिस ने नामजद नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। महिला के पति ने प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपरा गांव निवासी विनय कुमार उर्फ तुलाराम की 32 वर्षीय पत्नी किरन पिछले करीब डेढ़ माह से इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कन्हईपुरवा गांव निवासी नाबालिग प्रेमी के साथ रह रही थी। सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किरन की मौत हो गई। आरोप है कि प्रेमी ने मंगलवार को परिजनों के साथ मिलकर आनन-फानन में नहर किनारे शव जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.