पूर्णिया, जनवरी 29 -- बनमनखी, संवादसूत्र। नवविवाहिता सिम्पी कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति अजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना 26 जनवरी दोपहर की है। नवविवाहिता की लाश घर में ही फंदे से लटकी मिली थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका की मां ने कहा कि उसने बेटी सिम्पी कुमारी की शादी में दान दहेज एवं गहना जेवर अन्य सामान के साथ चार लाख रुपए खर्च किया था। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही उसकी बेटी को अजीत कुमार एवं परिवार के सभी सदस्य मिलकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.