संभल, मार्च 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में गुरुवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन बगैर कार्रवाई किए अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लेकिन मृतका के मामा व रिश्तेदारों को सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाक्षेत्र के गांव रामनगर निवासी गौरी (25वर्ष) पत्नी पान सिंह गुरुवार रात अपने पांच वर्षीय मासूम बेटे देव के साथ घर पर थी। बताया जा रहा है कि गौरी की जेठानी भी घर में थी। शुक्रवार सुबह मृतका संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिली। शुक्रवार सुबह परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मृतका के चन्दौसी निवासी मामा तरुण को करीब 11 बजे जानकारी मिली, तो वह परिजनों के साथ ...