गिरडीह, अप्रैल 19 -- हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद गांव में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। हालांकि मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जाता है कि मनिकबाद निवासी स्व. जितेंद्र साव की पत्नी कविता देवी अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। मृतका के पिता द्वारिका साव ने हीरोडीह थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरे दामाद चार वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- आत्म हत्या के लिए उकसाने में पति समेत चार पर केस उस वक्त मेरे बेटी कविता को मुआवजा राशि मिली थी तथा उसे हड़पने की नीयत से सस...