आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासी विवाहिता की संदिग्धावस्था में सोमवार की सुबह मौत हो गई। 30 वर्षीया पिंकी राजभर पत्नी दीपक राजभर को दिसंबर 2024 में आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। इसके बाद से उसका उपचार चल रहा है। सोमवार की सुबह पिंकी राजभर की मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...