औरैया, दिसम्बर 12 -- नहर कोठी के पीछे पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवती का शव दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सका। दिबियापुर पुलिस पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया, आस-पास के जनपदों और विभागीय नेटवर्क की मदद ले रही है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर से महिला की गुमशुदगी या पहचान को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। गुरुवार तड़के नहर पटरी के किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पेड़ पर मफलर के सहारे एक महिला का शव लटकता देखा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर दिबियापुर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त की कोशिश की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। 20-25 वर्ष आयु की लग रही यह महिला कौन है, कहां की रहने वाली है और उसकी मौत के पीछे क्या वजह हो सकती है। इन सवालों का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस की मानें तो शिनाख्त न होने के कारण हत्या और आत्महत्या, दो...