महिला की शिकायत पर जेल गए सीओ पर चलेगी विभागीय कार्यवाही
भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नारायणपुर के पूर्व सीओ अजय कुमार सरकार के खिलाफ विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस बाबत संकल्प जारी किया है। विभाग ने एडीएम को संचालन पदाधिकारी एवं डीसीएलआर को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया है। विभाग ने आरोपित पदाधिकारी को कहा कि वे अपने बचाव के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए, जैसा कि संचालन पदाधिकारी अनुमति दे, स्वयं उपस्थित रहेंगे। पूर्व सीओ पर आरोप था कि म्यूटेशन कराने आई एक महिला को डेरा पर बुलाया गया था। जहां उनके साथ गलत करने का प्रयास किया गया था। महिला की शिकायत पर महिला थाना, नवगछिया में प्राथमिकी (संख्या 20/23, दिनांक 21.05.2023) दर्ज करते हुए कई गंभीर आरोपों में पूर्व सीओ को गिरफ्तार किया गया था। जेल जाने के बाद छह जून 2023 को विभाग ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.