रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। काशीपुर के चैती मेले में आध्यात्मिक प्रचार कर रही एक महिला के साथ अभद्रता, धमकी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कटोराताल निवासी महिला के अनुसार 26 मार्च की शाम वह मेले में प्रचार कर रही थीं, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया। महिला किसी तरह वहां से निकली, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर स्कूटी रोक ली और उसका नंबर भी नोट कर लिया। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि बाद में वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। 27 मार्च को भी आरोपियों ने दोब...