हरदोई, मार्च 11 -- हरपालपुर, संवाददाता। कटरा बिल्हौर हाईवे पर बस के इंतजार में खड़ी महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। थाना सवायजपुर के ग्राम संराय राघव निवासी रामदुलारी पत्नी मोहन बुधवार की सुबह हरपालपुर में अपनी बहन वेदवती के घर होली मिलने आई थी। दोपहर को वापस घर जाने के लिए वह कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बैरियर तिराहे के पास स्थित अपनी बहन के घर के दरवाजे पर ही वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गई हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.