समस्तीपुर, मार्च 20 -- विद्यापतिनगर। हाजीपुर- बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिधाम स्टेशन से पूरब रेल फाटक 7 और 8 के बीच पुलिस ने गुरुवार की दोपहर एक वृद्ध अज्ञात महिला की लाश बरामद किया है। रेलवे लाइन किनारे लाश होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही बछवाड़ा जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की लेकिन मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी। घटना को लेकर कुछ लोग ट्रेन से कटकर मौत होने तथा कुछ ने हत्या कर लाश फेक देने की बात बता रहे थे। वही पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना ट्रेन से हुई या लाश को यहां फेका गया यह जांच की जा रही है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...