मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- कांटी। मैसाहा निवासी नंदलाल पांडेय ने पुत्री बबली कुमारी की हत्या का आरोप लगाते हुए पानापुर करियात थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बबली के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में दामाद आकाश कुमार समेत उसके पिता आलोक कुमार, मां भारती देवी, देवर प्रकाश कुमार समेत छह लोगों को नामजद किया है। 10 लाख रुपए नहीं देने पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। थानेदार साहुल कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शनिवार की रात रोशनपुर स्थित ससुराल में बबली की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...