गोपालगंज, जनवरी 6 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के दिघवा गांव में रीना देवी की संधिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में मंगलवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी। यह प्राथमिकी भगवानपुर गांव निवासी व मृतका के भाई भीखम मांझी ने दर्ज कराई है। जिसमें अपनी बहन के सास, ससुर सहित नौ लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी बहन रीना की शादी सात वर्ष पहले दिघवा गांव के मुन्ना साह ने रीना को प्रेम प्रसंग में अगवा करने के बाद अंतरजातीय विवाह किया था। इस कारण उसकी बहन को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। हमेशा जाति सूचक शब्द से अपमानित किया जाता था। इसकी सूचना कई बार वह अपने मायके में दे चुकी थी। वहीं, उसकी बहन की निर्मम हत्या 3 जनवरी की रात में कर दी गयी। उसके बाद ससुरालवाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। थानाध्...