संभल, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के गांव में दो दिन पूर्व महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गुन्नौर के रहने वाले युनूस ने अपनी बेटी फरहीन की शादी एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के पतरिया गांव के रहने वाले शमशुल के साथ की थी। वहीं दो दिन पहले शुक्रवार को फरहीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं इसको लेकर मृतक के ताऊ इदरीश ने मृतका के पति शमशुल, जेठ मुकीम, देबर मुजीब, सास प्यारबानो के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.