कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी मां देवकली 17 मार्च की सुबह खेत से घर लौट रही थीं। घर के समीप सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। क्रिया-कर्म के बाद मृतका के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.