कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव की 42 वर्षीय गंगाजली पत्नी स्व. मुन्नालाल गृहणी थी। 21 अप्रैल की शाम वह खेत से आलू लेकर पैदल घर लौट रही थी। गांव के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने उसको टक्कर मार दी थी। इससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतका के भाई आकाश की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बस समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...