गोपालगंज, फरवरी 4 -- सिधवलिय, एक संवाददाता। सिधवलिया थाना क्षेत्र में विगत 29 जनवरी को एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के पथारा टोला निवासी मोती मियां ने सिधवलिया थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी सोगरा खातून की शादी 24 मार्च 2014 को सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया बाजार निवासी अलाउद्दीन अंसारी से हुई थी। उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष सोगरा खातून को पसंद नहीं करता था और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। सास आसमा खातून और ननद राबिया खातून पर भी मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। मोती मियां का कहना है कि ननद बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.