मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ। घोसी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम करेगी। टीम जांच करने के बाद सीएमओ को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बीते सात अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक और उसके साथ एक अन्य महिला गोद में एक शव लेकर रो रहे थे। युवक कह रहा था कि उसकी 58 वर्षीय मां उषा देवी को 7 अप्रैल को केवल कंधे के दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल ले गया था। वह घर से बिल्कुल सामान्य स्थिति में थीं। खाना खाकर, नहा कर और अपने पैरों से चलकर ही अस्पताल गई थीं। अस्पताल में डॉक्टर ने कुछ जांच की और इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और लगभग आधे घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। इस...