धनबाद, मार्च 13 -- रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ में 34 वर्षीय महिला मंदा मल्लिक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जीतन मल्लिक को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों की उपस्थिति में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर घटना को गंभीरता से लेते हुए रामकनाली ओपी पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के दोनों पुत्रों तथा उसकी मां जानकी देवी से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। विदित हो कि बुधवार को महिला का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...