महिला की मौत प्रकरण में सात डॉक्टरों से हुई पूछताछ
बलिया, अप्रैल 13 -- बलिया, संवाददाता। शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के आपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को सात डॉक्टरों से पूछताछ करने के साथ ही मृतका के पति का बयान दर्ज किया। जबकि नर्सिंग होम के पांचों आरोपी चिकित्सक टीम के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने टीम को अपना लिखित बयान किसी के माध्यम से भेजवाया। मृतका के पति ने आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 17 अप्रैल को अपने पांच महीने के बच्चे के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रनेता भी आंदोलित हैं और वे क्रमबद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं।शहर से सटे देवकली निवासी अनीषा पांडेय को पथरी की शिकायत पर परिजनों ने 22 मार्च को अपूर्वा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां आपरेशन के दौरान महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.