एटा, दिसम्बर 13 -- विवाहिता की मौत के बाद आक्रोशित मायकेवालों ने ससुरालीजन पक्ष के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। एकत्रित लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पिलुआ निवासी भजनलाल ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी लक्ष्मी उर्फं निशा की शादी 37 दिन पहले अभिषेक निवासी श्यौराई थाना मिरहची हाल पता गांव शिवसिंहपुर कोतवाली नगर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। न देने पर बेटी का उत्पीड़न किया। आरोप है कि शुक्रवार रात को पिटाई कर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर मायके वाले पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.