महिला की मौत पर निजी अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा
हाजीपुर, मई 9 -- चेहराकलां । सं.सू. कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान पंचायत सह गांव स्थित निजी अस्पताल में शनिवार की शाम महिला का शव रख अस्पताल में तोड़फोड़ किया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के बाद जांच-पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत महिला मुस्कान देवी की तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में ले आए थे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पति देवेंद्र कुमार उर्फ टुन्नु ने बताया कि उसकी पत्नी को आज ही सुबह में पेट दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मौत घर पर ही हो गई थी, जिसके बाद भी शव क्लीनिक पर रखकर तोड़फोड़ की गई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस मौजूद रही। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.