महोबा, नवम्बर 15 -- महोबा, संवाददाता। हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में पिछले दिनों मिले महिला के शव के मामले में दरोगा पर कार्रवाई का शिकंजा कस गया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले में विभागीय जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। जिले के कबरई थाना के एक गांव निवासी महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था बताया जा रहा है कि कबरई थाने में तैनात एक दरोगा विवेचना के दौरान महिला के संपर्क में आया और बाद में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पूरे मामले में दरोगा के शामिल होने का संदेह बढ़ गया है। विभागीय जांच शुरु हो गई है। बताया जा रहा है कि दरोगा कबरई थाने के बाद पुलिस लाइन में तैनात था। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि दरोगा का नाम महिला की मौत के मामले में आने पर विभागीय जांच चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवा...