फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक वृद्ध महिला की घर पर मौत हो गई। ऐसे में पुलिस की टीम जांच पड़ताल को दौड़ी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मऊदरवाजा थाने के सरैया गांव निवासी 90 वर्षीय रामरती अपने बड़े बेटे के पास रहती थीं। बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता है। पुत्रवधू उनकी देखरेख घर पर करती है। सुबह वृद्धा की मौत हो गई। ऐसे में जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत की। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत होना पाया गया है। यह भी पढ़ें- किराये के मकान की छत से गिरी महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...