मेरठ, मार्च 2 -- दौराला। कनौडा गांव निवासी बुखार से पीड़ित महिला की मौत होने पर ग्रामीणों ने मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में हंगामा किया। ग्रामीणों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची थाना दौराला और पल्लवपुरम पुलिस ने ग्रामीणो को समझाया। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर वापस लौट गए। कनौडा गांव निवासी बैंक कर्मचारी विकास की 27 वर्षीय पत्नी प्रवेश को शनिवार रात अचानक तेज बुखार हो गया। परिजन महिला को लेकर रविवार सुबह तीन बजे मोदीपुरम स्थित एसडीएम ग्लोबल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देते हुए भर्ती करने की बात कही थी। इसके बाद परिजन आराम होने की बात कहते हुए महिला को अपने साथ ले गए थे। कनौडा पहुंचने पर छह बजे महिला की अचानक मौत हो गई। इस पर ग्रामीण परिजनों संग शव को लेक...