एटा, जून 19 -- सकरौली क्षेत्र में हुई महिला की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस की शुरूआती जांच में इस मामले में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि संतान ना होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। गुरूवार को हुए घटनाक्रम के बाद रात्रि में जांच करने के लिए एएसपी श्वेताभ पांडेय जांच करने के लिए घटना स्थल गए थे। यह भी पढ़ें- संतान न होने पर ताने से परेशान महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या जांच प्रक्रिया घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। गांव और आसपास के लोगों से बात की थी। पुलिस को दावा है कि अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का ही निकलकर आ रहा है। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी हत...