इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। जसवंतनगर के नगला धूमा गांव में कूलर में करंट उतरने से महिला की मौत के मामले में ससुराल पक्ष घटना को हादसा बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने महिला की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

मायके पक्ष के आरोप मृतका करिश्मा की बहन और परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि करिश्मा की शादी करीब छह वर्ष पहले नगला धूमा निवासी शेर सिंह जाटव के साथ हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि शुक्रवार को करिश्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई और अब ससुराल वाले करंट लगने की कहानी बता रहे हैं।

परिजनों का बयान परिजनों क...