पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। पति की पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी पति को जेल भेज दिया है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कुरैइया नवदिया निवासी कमला देवी की उसके पति नवीन कुमार ने 28 मई की शाम को पिटाई कर दी थी। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में कमला देवी की मां नन्हीं देवी पत्नी रामचंद्र निवासी ग्राम बिठौरा कलां ने थाना गजरौला में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- महिला की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,भेजा जेल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की ध...