गिरडीह, मार्च 15 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों के द्वारा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा में डीजल छिड़क कर आग लगा देने के बाबत अभी तक हीरोडीह थाना में किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। बतला दें कि यह घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो के समीप गादी मार्ग पर हुई थी। बताया गया कि 63 वर्षीय महिला सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाइवा को आग के हवाले कर दिया। जिससे वाहन पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...