संवाददाता, जून 27 -- यूपी के अंबेडकरनगर में एक महिला की मौत हो गई। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं महिला का पति तीन दिन से फरार है। महिला के परिवार वालों ने हंगामा किया। इसी कारण अभी तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए हंगामा किया था। अब तीन दिन हो गए हैं लेकिन महिला का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने चार महीने पहले ही लव मैरिज की थी। वहीं, महिला की मौत के बाद से पति फरार है। भीटी थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय राधिका पुत्री स्वर्गीय शिवशंकर सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मायके वाले राधिका का शव तीन दिन बाद भी अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर न्याय क...