रुडकी, जनवरी 28 -- बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मायके पक्ष के लोग बुधवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव पहुंचे और महिला के पति की जमकर पिटाई कर डाली। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव निवासी कुछ लोग बुधवार को सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के कार्यालय पहुंचे। यहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी बहादराबाद में अपने मायके गई थी। बीती रात मायके से फोन आया कि पत्नी की तबीयत खराब हो गई है वह अस्पताल लेकर जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...