अलीगढ़, मार्च 7 -- गंगीरी, संवाददाता। कस्बा में बीते दिनों झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 50 वर्षीय महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कई पैथोलॉजी लैब ओर झोलाछाप डाक्टरों को नोटिस जारी किए। साथ ही एक क्लिनिक को सील कर दिया। बता दें महिला का स्थानीय चौराहे पर स्थित झोलाछाप डाक्टर सत्यप्रकाश से उपचार कराया जा रहा था। सोमवार को महिला उपचार के लिए पहुंची। तभी झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के लगभग पांच मिनट बाद ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।गुरुवार को एसीएमओ डॉ. अमित शर्मा के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में डॉक्टर सत्यप्रकाश के पास उपचार से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। बाद में स्वास्थ विभाग ने डाक्टर की दुकान सील कर दी। साथ ह...