गिरडीह, जनवरी 9 -- सरिया, प्रतिनिधि। हज़ारीबाग़ जिला के चलकुशा निवासी पूरन महतो की 50 वर्षीय पत्नी अंजनी देवी की गुरुवार सुबह मौत हो गई। मृतक का इलाज सरिया के उमा पॉली क्लिनिक से चल रहा था। महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने विवेकानन्द रोड स्थित क्लिनिक के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। यह रोड सरिया से बिरनी की तरफ जाता है। जानकारी के मुताबिक, यह जाम सुबह 09 बजे से 10 बजे तक यानी एक घंटा तक रहा। बाद में सरिया पुलिस व स्थानीय लोगों के समझाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। जाम के कारण वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई थी और लोगों को दिक्कत भी आई। घटना के बारे में बताया गया कि अंजनी देवी को मलेरिया बुखार था जिसका इलाज 27 दिसम्बर से क्लिनिक संचालक डॉक्टर अशोक मोदी कर रहे थे। इसके बाद घरवाले महिला को चलकुशा ले गए थे। इसी बीच 07 जनवरी की देर रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.