हाथरस, अप्रैल 26 -- हाथरस। महिला की अबॉर्शन के दौरान तबियत बिगड़ने और उसके बाद उपचार के दौरान हुई मौत के प्रकरण की जांच को लेकर गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरु कर दी है। शनिवार को जांच कमेटी के समक्ष निजी हॉस्पिटल संचालक पेश हुआ। जहां हॉस्पिटल संचालक ने कमेटी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव निहालपुर निवासी 32 वर्षीय बंटी देवी पत्नी जितेंद्र हो माह की गर्भवती थी। उनके पेट में दर्द होने पर 31 मार्च को परिजन उन्हें इलाज के लिए सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित जाह्नवी हॉस्पिटल में लेकर आए थे। आरोप है कि पांच अप्रैल को अल्ट्रासाउंड के बाद चिकित्सक ने अबॉर्शन कर दिया था। इस दौरान महिला की पेट की आंते बाहर निकल आई थीं। महिला की तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। इस पर परिजन महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ के...