रांची, जुलाई 19 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के जियारप्पा स्थित बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर (बिरसा अस्पताल) में कथित चिकित्सीय लापरवाही से बगड़ू गांव की आदिवासी महिला बुधन पूर्ति की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- अस्पताल में मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांगपूर्व मुख्य मंत्री का पत्र उन्होंने पत्र में कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही और आदिवासी समाज के प्रति संवैधानिक दायित्वों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यदि उपचार के दौरान गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाने से महिला की मौत हुई है, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर चूक है, जिससे ...