एटा, मई 7 -- महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई। मामले में मृतका के पिता ने आरोपी दामाद सहित पांच ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होना आया है। घरवालों ने पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला बली निवासी साधना पुत्री राजेश की शादी बीते साल 25 अप्रैल को अतीत कुमार निवासी छीतली थाना अवागढ़ के साथ हुई थी। मौसेरे भाई गौरव यादव के अनुसार ससुरालीजन दहेज में रुपये की मांग करते थे। रुपये न देने पर बहन को परेशान करते थे। बुधवार सुबह कॉल आई और बताया कि साधना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जानकारी करते हुए मायके वाले एक क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक पर बहन मृतवस्था में पड़ी मिली। आरोप लगाया है कि ससुरालीजन...