रायबरेली, फरवरी 18 -- रायबरेली,संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर सूचना मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। भदोखर थाने के पूरे बल्दी सिंह का पुरवा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता सावित्री की संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी ससुराल में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के मायके सातनपुर कोतवाली लाजगंज के रहने वाले परिजनों को दी। सूचना पर मृतका की मां कलावती अपने घरवालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंची। बेटी का शव देखते ही मायके वालों ने बेटी की ससुराल वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.