कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- करारी थाना क्षेत्र के इच्छू का पूरा मजरा म्योहर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। उसकी मौत कैसे हुई, फिलहाल यह स्प्ष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दावा किया है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह भटककर यहां आ गई थी। इच्छू का पूरा के ग्रामीण शुक्रवार सुबह गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की ओर गए तो देखा कि वहां एक करीब 55 वर्षीय महिला का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। तमाम कोशिशों के बाद मृतका की पहचान चरवा के पक्सराई गांव की रहने वाली पूजा देवी पत्नी सूरजपाल के रूप में हुई। जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.