मथुरा, मार्च 9 -- कोसीकलां में एक विवाहिता की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार गांव भीकागढ़ी निवासी दिगम्बर की शादी करीब आठ माह पूर्व गांव गिडोह निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। कई दिनों से लक्ष्मी को खांसी हो रही थी। गत दिवस देर शाम घर पर रखी खांसी की दवा ली। परिजनों के अनुसार दवा लेने के बाद लक्ष्मी को घबराहट होने लगी और तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे कोसीकलां के प्राइवेट हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने केडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर गोपाल चौकी प्रभारी हरेन्द्र कुमार हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...