भागलपुर, मई 22 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा गांव में गुरुवार को एक महिला की मौत घर में ही संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार एवं दारोगा सौरभ कुमार सिंह साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान इसी गांव के आशीष शर्मा की 22 वर्षीया पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई। मृतका की मां सुनीता देवी, भाभी निकेता कुमारी समेत मायके पक्ष के अन्य लोगों ने मृतका के पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए ज्योति को प्रताड़ित करने एवं जहर खिलाकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि, मृतका की सास सरिता देवी समेत अन्य ससुराल वालों का कहना है कि मृतका मोबाइल पर किसी से बात करती थी एवं रील्स बनाती थी। जिसके कार...