बांदा, जुलाई 8 -- बांदा। देहात कोतवाली एक गांव में पड़ोसी युवक एक महिला की मदद से 17 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने बताया कि चार जुलाई की रात उसकी 17 वर्षीय पुत्री चोरी-छिपे कहीं चली गई। दो दिन खोजबीन की उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि उसी बेटी महोखर गांव राज उर्फ छोट बउवा पुत्र सत्यनारायण यादव से फोन में बातचीत करती थी व अकेली में मिलती थी। आरोप लगाया कि कुलदीप वर्मा की बहू की मदद से राज उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। राज के घरवालों से बात की तो बताया कि वह बाहर चले गए हैं। कहां हैं, यह जानकारी नहीं है। पुलिस ने राज और मददगार महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...