महिला की मदद करने पर युवक को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। युवक को एक महिला की मदद करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि मदद की बात को लेकर तीन युवकों समेत अन्य लोगों ने प्राइमरी स्कूल के सामने युवक को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंधई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला निवासी शिवम यादव रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से किशुनगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में एक महिला ने मदद मांगी तो शिवम ने उसे बाइक से बाजार तक छोड़ दिया और घर लौट आया। आरोप है कि इसके बाद बहरूपुर निवासी तपसीर अहमद ने फोन कर शिवम को बहरूपुर प्राइमरी स्कूल के सामने बुलाया। जब शिवम वहां पहुंचा तो तफसीर अहमद, अफाक, नूमान व अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में शिवम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.