फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में फांसी पर लटकने से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। ओम नगर निवासी निशा 23 वर्ष पत्नी रमन की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही पिता श्रीकृष्ण पुत्र विद्याराम निवासी चकुपुर थाना वैशपुरा जनपद इटावा परिवार के साथ निशा की ससुराल आए। शव को देखते ही कोहराम मच गया। उन्होंने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। पिता ने पति रमन पुत्र विजयाल, ससुर विजयपाल पुत्र नामालूम तथा सास शान्ति देवी उर्फ सन्तो निवासीगण ओमनगर थाना रसूलपुर व अन्य परिवारिजन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उनका कहना है ससुरालीजन आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर न...