सीवान, मार्च 15 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी पंचायत के बरईपट्टी गांव में जमीनी विवाद में महिला की पिटाई कर जमीन में लगा पेड काटने का आरोप लगा है। घायल महिला रंजू देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल महिला ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...