बस्ती, अगस्त 3 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने महिला की पिटाई के आरोपी में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सलेमपुर कुंवर निवासी रोली यादव पत्नी अरविन्द यादव का आरोप है कि गांव के पट्टीदार तिलकराम व उनकी पत्नी सुदामा, उनके पति को उन्हीं के खिलाफ उकसाते हैं। जब इस पर वह आपत्ति जताती हैं तो उन्हें अपशब्द कहते हैं। गत 31 जुलाई की रात करीब आठ बजे इन दोनों लोगों ने मिलकर उन्हें मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तिलकराम व सुदामा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...