अंबेडकर नगर, जून 24 -- भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर नोनसिला गांव में महिला च्द्रिरका पुत्री जैसराम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नामजद तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। महिला का आरोप है कि बीते 19 जून की शाम को उस समय पड़ोसियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया जिस समय वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। पड़ोस की कुछ महिलाओं द्वारा दिए जा रहे गाली-गलौज का विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर जमकर मारापीटा गया जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...