जौनपुर, जून 25 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति बुधवार को सील कर दी गई। यह कार्रवाई सचिव के एक सप्ताह से बिना बताए गायब रहने पर की गई है। समिति को सीज करने जिला मुख्यालय से पहुंचे एडीसीओ रजनीश पांडेय ने बताया कि समिति का सचिव अशोक कुमार समिति पर ताला लगाकर बिना बताए एक सप्ताह से गायब है। घर पर भी नहीं है। मोबाइल भी स्विच आफ कर दिया है। समिति में गेहूं, खाद पड़ा हुआ है। ऐसे में सामान के साथ ही अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर समिति को सील करने की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला की पिटाई के मामले में ग्राम प्रधान, लेखपाल व कानूनगो सहित छह पर मुकदमा दर्ज। एडीओ कोआपरेटिव विपिन यादव ने जांच के बाद सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। इस दौरान पीसीयू के जिला प्रबंधक बा...