महिला की पिटाई के मामले में चार पर मुकदमा
जौनपुर, मई 31 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कादीपुर दरगाह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। घटना में घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कादीपुर दरगाह गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी मुन्ना यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने पुराने मकान को गिराकर उसी स्थान पर नया मकान बनवा रही थीं। आरोप है कि पड़ोसी मकान निर्माण का विरोध कर रहे थे और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे पड़ोसी बिंदु देवी, राजकुमारी, नीलम और राज यादव गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में महिला को पीटा, चार नामजद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.