महिला की पिटाई के आरोप में पति व सास नामजद
बस्ती, मई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थाने में एक महिला ने अपने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परसालाल शाही की रहने वालीं लक्ष्मी देवी पत्नी शिवकुमार उर्फ शिवा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति ने पारिवारिक विवाद की बात को लेकर शराब पीकर उन्हें मारापीटा। बीते सत्रह मई को शराब के नशे में अपशब्द कहा। पति और सास ने मिलकर लाठी-डंडे व हेलमेट से बुरी तरह मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके आरोपी पति शिव कुमार उर्फ शिवा और सास सुभावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.