महिला की पिटाई कर लूट करने वाले दो गिरफ्तार
गौरीगंज, जून 3 -- अमेठी। संवाददाता बीते मंगलवार की शाम जायस थाना क्षेत्र के रानी हरवंशगंज मजरे मवई आलमपुर में छत के रास्ते घर में घुसकर महिला की पिटाई करने व आलमारी और बक्शे की चाभी छीनकर सोने-चांदी के गहने लूटने वाले दो अभियुक्तों को एसओजी व जायस पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों से लूटे गए सोने चांदी के गहने बरामद कर लिए। एसपी ने लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।रानी हरवंशगंज निवासी अंकिता पत्नी आकाश मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीन बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए और अंकिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुये अलमारी व बक्शे की चाभी ले लिया। बदमाश अंकिता व उसकी सास के गहने व 10 हजार रुपए लूटकर व अंकिता को पीटकर फरार हो गए। पीड़िता के पति की तहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.